रामपुर । रामपुर केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जयदीप कुमार गुप्ता ने अपने बयान जारी करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर सबसे पहले बढ़-चढ़कर मतदान करना चाहिए। लोगों को अपने वोट की ताकत को समझना चाहिए।,युवा पीढ़ी देश की दिशा और दशा बदल सकती है। युवा पीढ़ी राजनीति में सक्रिय होकर देश के लिए बहुत कुछ कर सकती है वक्त और हालात कैसे भी हो लेकिन अपना वोट जरूर डालें लोकतंत्र में हर शख्स को अपनी पसंद का प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अधिकार है। मतदान से ऐसे बेहतर सरकार का चुनाव होता है जो देश के विकास के लिए बहुत उपयोगी होता है। लोकतंत्र के लिए मतदान बहुत जरूरी है। एक-एक वोट की कीमत होती है और फिर ऐसी सरकार बनती है जो मुल्क को तरक्की की राहों पर आगे बढ़ाती है। लोकतंत्र के महापर्व में हमेशा मतदान किया है। मैंने इसके अलावा हमेशा से लोगों को मतदान के करने के लिए प्रेरित किया है।