रामपुर। बेगम नूरबानो को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित न किए जाने पर बृहस्पतिवार को सैदनगर व चमरौआ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दिया है। युवा कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महासचिव सलीम अहमद के कैंप कार्यालय पर हुई मीटिंग में टिकट को लेकर नाराजगी जताते हुए करीब एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने की बात कही है।