फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के नगर अध्यक्ष सहित 250 सपाइयों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी पानदरीबा में सोमवार की रात धरना देने के आरोप में गंज थाना की पुलिस ने सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा सहित 250 अज्ञात के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट गंज कोतवाल नरेंद्र त्यागी के तहरीर के आधार पर धारा 147, 188 और 341 में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात कुछ प्रशासनिक अधिकारी पानदरीबा स्थित रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) की बिल्डिंग देेखने पहुंचे थे। सूचना मिलने पर सपाइयों ने मौके पर पहुंचकर धरना दिया था। उनका आरोप था कि प्रशासन स्कूल की चाहरदीवारी को तोड़ना चाहता है। सपाइयों ने सोमवार की रात दस बजे से ग्यारह बजे तक धरना दिया था। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया था। इस मामले में गंज कोतवाल ने तहरीर में कहा कि वह सोमवार की रात गश्त पर थे। इस दौरान उनको सूचना मिली कि कुछ लोग पानदरीबा में आरपीएस के नजदीक धरना दे रहे हैं। मौके पर पहुंच कर उन्होंने देखा कि सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा के नेतृत्व में पार्टी के लगभग 250 कार्यकर्ता उर्दू गेट और मदरसा आलिया की भूमि की जांच कराए जाने के विरोध में धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। इससे रामपुर पब्लिक स्कूल के सामने का रास्ता अवरुद्ध हो गया था और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी धरना देना और नारेबाजी करना आईपीसी की धारा 147, 188 और 341 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आसिम राजा और 250 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें