मसवासी। राशन दुकान की सूचनाएं उपलब्ध न कराने पर राज्य सूचना आयोग ने 29 अगस्त को जिला पूर्ति अधिकारी को लखनऊ तलब किया है और एक माह के भीतर सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। भूवरा मुस्तेहकम के मझरा मिलक भूवरी निवासी सोमपाल सिंह ने गांव के राशन विक्रेता धर्मपाल सिंह से राशन संबंधी सूचनाएं मांगी थी। लेकिन पूर्ति विभाग ने एक वर्ष बीतने के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई। इस मामले की अपील राज्य सूचना आयोग लखनऊ में की गई। मामला में सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयोग हाफिज उस्मान ने एक माह के भीतर जिला पूर्ति अधिकारी से वादी को सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।