रामपुर। दो बाइकों की आमने सामने से भिड़त हो गई। जिसमे एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मिलक के चंदोली निवासी हरीश गांव के ही रहने वाले रिंकू के साथ किसी काम से बाइक से रामपुर आया था। यहां से लौटते समय हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद हरीश व उसका साथी घायल होकर वही पर गिर। आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिय।