रामपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता धमोरा स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 74 वीं जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माला चढ़ाई गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक एवं लोक प्रियनेेता थे। उन्होंने देश की 21 वीं सर्दी में जाने का मार्ग प्रशस्त किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल यदुवंशी, जगदीश अवस्थी, केशव दत्त शर्मा, करन सिंह यादव, विनोद, फरीद खां, वेदराम यादव, राजेद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी जयंती मनाई गई। इस पहले सभी कार्यकर्ता कार्यालए पर एकत्र हुए। उसके बाद राजीव गांधी को याद करते हुए उनके फोटो पर माला पहनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश प्रभाकर ने कहा कि राजीव गांधी आज पूरा देश उनको याद कर रहा है। उन्होंने ही 18 साल के युवा को वोट देने का अधिकार दिया था। युवाओं के लिए नई -नई योजानाएं चालू कराई थी। शिक्षा पर लोन देने का काम भी इन्ही के द्वारा किया गया था। इस मौके पर मामून शाह, नोमान खां, आमिर मियां, ऐेजाज हुसैन, परवेज, आमिर कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।