फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 69वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि संगठन पिछले 69 साल से लगातार राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है। मौजूदा समय में करीब 33 लाख युवा संगठन के साथ जुड़े हुए हैं जो जनसेवा व राष्ट्रसेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्य व आने वाले समय में संगठन की ओर से चलाए जाने वाले अभियानों के बारे में भी जानकरी दी। इस दौरान रामधुन पाल, श्यामलाल एडवोकेट, शिवम कौशिक, सौरभ भारद्वाज, अवधेश, अशोक राठौर, विशेष सैनी, गौरव सैनी, केशव वशिष्ठ, राहुल शर्मा, सोनू शर्मा, पारसमणि वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें