फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धांत चौधरी प्रधानमंत्री और यश भटनागर सेनापति बने

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में छात्र सांसद का चुनाव संपन्न हुआ। छात्र सांसदों ने प्रधानमंत्री और सेनापति का चुनाव किया। जिसमें सिद्धांत चौधरी प्रधानमंत्री और यश भटनागर सेनापति बने। छात्रों को लोकतंत्र में चुनाव के महत्व को भी बताया गया।
विज्ञापन

कोसी मंदिर मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में प्रार्थना सभा के दौरान ही छात्र सांसद गठन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। पहले विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अपनी-अपनी कक्षा के सांसद का चुनाव किया। इसके बाद चुने गए सांसदों ने प्रधानमंत्री और सेनापति का चुनाव किया। प्रधानमंत्री के लिए चार छात्रों ने नामांकन किया। जिसमें कक्षा 12 के सिद्धांत चौधरी को सबसे अधिक मत मिले और वो प्रधानमंत्री चुने गए। जबकि कक्षा 10 डी के यश भटनागर को सेनापति के लिए सबसे अधिक मत मिले। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रधानाचार्या भोपाल सिंह शास्त्री ने सभी निर्वाचित सांसदों के साथ प्रधानमंत्री और सेनापति को बधाई दी। इस अवसर पर मतदान के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार छात्र सांसद चुनाव से छात्र देश की चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझते हैं। इस छात्रों में क्रियाशीलता और विद्यालय के क्रियाकलापों में सक्रियता बढ़ती है। विनीत, अवधेश सिन्हा, हरपाल, प्रेमप्रकाश शर्मा, विकास शर्मा, डा. प्रज्ञेश दुबे आदि ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें