रामपुर। जिले में शुक्रवार को 184 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 8877 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिले में शुक्रवार को टीकाकरण अभियान चला। जिसमें किशोर वर्ग के 604 किशोरों ने पहली और 2897 लोगों ने दूसरी वैक्सीन की डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 411 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 2219 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 56 लोगों ने पहली और 1602 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 89 लोगों ने पहली और 930 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 69 लोगों ने एहतियाती डोज ली। संवाद