फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 8.82 करोड़ से बदलेगी जिले के 27 काॅलेजों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के 26 राजकीय काॅलेज समेत 27 इंटर काॅलेजों के भवनों की सूरत बदलने का काम शुरू हो गया है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये प्रोजेक्ट अलंकार के तहत होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का शिलान्यास किया। इन सुविधाओं के माध्यम से 160 से अधिक राजकीय अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। वर्चुअल कार्यक्रम सभी जिलों में हुआ। रामपुर में यह कार्यक्रम विकास भवन के सभागार में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और हमारी सरकार कॉलेजों को हाईटेक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। रामपुर में होने वाले कार्यों का शिलान्यास हंसराज पप्पू द्वारा किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली के अनुसार जिले के 26 राजकीय व एक सहायता प्राप्त विद्यालय का प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शिलान्यास किया गया। इस योजना के तहत काॅलेजों में मल्टीपरपज हाल, शौचालय ब्लाॅक, स्वच्छ पेयजल, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना के तहत 8.82 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 4.41 करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है। इसका निर्माण जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला महामंत्री हरीश गंगवार, गोपाल गुप्ता, विशाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें