रामपुर। जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल में शनिवार को 82 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिले में अभी 60 से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 45 से 59 साल के बीच किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को टीका लगाए जाने का कार्य चल रहा है। इसको लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
शनिवार को जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में 60 साल से अधिक उम्र के 55 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए। 45 से 59 साल की बीच की आयु वर्ग के 27 लोगों को टीके लगाए गए। इसके साथ ही 13 फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।