रामपुर। दो जून को मिस और मिसेज रामपुर मॉडलिंग फैशन वीक का आयोजन होगा। इसके ऑडिशन 12 मई से शुरु होंगे। सोमवार को ब्लू रिकार्ड फिल्म के डायरेक्टर आरके गुप्ता अपनी यूनिट के साथ रामपुर पहुंचे। अभिनेता सार्थक चौधरी एवं मॉडल सिल्की गंभीर भी रामपुर आईं। मिस्टर इंडिया इनोसेंट 2018 रहे ऋषभ रस्तोगी ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार की गई।