रामपुर। अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल उपाध्यक्ष विक्की मियां के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर सीएमओ आफिस पहुंचे। उसके बाद जिला अस्पताल में डाक्टरों के न होने से यहां पर आने वाले गरीब मरीजों को काफी परेशनियों को लेकर ज्ञापन देकर उसको दूर कराने की बात कही। इस मौके पर चमन सिंह, मोनीस खां, गुलवेज खां आदि लोग मौजूद रहे।