रामपुर। जैन इंटर कालेज के कक्षा 12 के छात्र मोहम्मद शाबिर का अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। प्रधानाचार्य डा. प्रेमस्वरूप शर्मा ने बताया कि मोहम्मद शाबिर 14 नवंबर को झांसी में होने वाले प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट में मंडलीय टीम का हिस्सा रहेंगे। मोहम्मद शाबिर के चयन पर स्कूल स्टाफ ने बधाई दी है।