फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेचने में फंसा विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जिले में पैक्स समिति सचिवों व कर्मियों की हड़ताल के बीच खाद को लेकर मच रही मारामारी के बीच सोमवार को जिला कृषि अधिकारी और एसडीएम मिलक ने खाद विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अधिकारी ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे, तो निर्धारित मूल्य से अधिक दाम में खाद की बिक्री पाई गई। जिस पर विक्रेता को नोटिस जारी करते हुए लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम मिलक मनोज कुमार और जिला कृषि अधिकारी चंद्रगुप्त सागर ने सोमवार को मिलक क्षेत्र के रास डंडिया में यहां पर तीन खाद विक्रेता समितियों पर निरीक्षण किया गया। जिसमें लक्ष्मी महिला उपभोक्ता सहकारी समिति पर एसडीएम और जिला कृषि अधिकारी ग्राहक बनकर पहुंचे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में 1250 रुपये वाला खाद का कट्टा साढ़े चौदह सौ रुपये में बिकता पाया गया। मौके पर मौजूद किसानों ने अधिक दाम में खाद बिकने की मौखिक पुष्टि की लेकिन, लिखित में बयान नहीं दिया। किसानों ने दो अन्य दुकानों पर भी अधिक दाम में खाद बेचे जाने की शिकायत की। जिला कृषि अधिकारी चंद्रगुप्त सागर ने बताया कि अधिक दाम पर खाद बेचे जाने पर लक्ष्मी महिला उपभोक्ता सहकारी समिति को नोटिस जारी कर अंतरिम रूप से लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की जा रही है। साथ ही दो अन्य समितियों को भी नोटिस जारी कर जवाब लिया जाएगा। कृषि अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय ने किसानों के हितों में कार्य करते हुए हर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यदि जिले में कहीं भी कोई खाद विक्रेता अधिक दाम पर खाद बेचता है तो किसान उसकी शिकायत सीधे कृषि अधिकारी या संबंधित तहसील के एसडीएम से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें