फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के ठेके के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रधानमंत्री आवास के ठेके नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत डीएम से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि नगर निवासी एक व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाने के नाम पर उनसे मिला और उसने उनसे मोटी रकम ले ली। उसने लोगों से दावा किया कि सरकार ने उसे आवास बनाने का ठेका दिया है। इस आधार पर उसने ने कई लोगों से लाखों रुपये वसूल लिए हैं। लोगों ने मामले की जांच कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीओ डूडा आदित्य कुमार ने कहा कि योजना में सीधे लाभार्थी के खातों में धनराशि जा रही है। इसके बाद वह स्वतंत्र है कि राज मिस्त्री से सीधे आवास बनवाए या फिर किसी ठेकेदार के माध्यम से बनवाए। विभाग की ओर से किसी ठेकेदार को इस कार्य के लिए ठेका नहीं दिया गया है। यदि किसी ने ऐसा किया है तो पीड़ित उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। इसमें विभाग का कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें