फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकान गिरे, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। अधिक वर्षा होने के कारण क्षेत्र के गांव पीपला और खिरका में दो मकान भरभराकर गिर पड़े। जिसमे एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। लेकिन मलवे में घर का सामान दब गया। कोई हताहत नहीं हुई है। बरसात में जबरदस्त तरीके से हो रही बारिश में क्षेत्र में कई मकान गिर गए है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव पीपला में कमाल हुसैन का मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने से पहले उस मकान में बच्चे खेल रहे थे। देखते देखते मकान भरभराकर गिर गया। इस मकान के मलवे में घर का सामान, संदूक आदि दब गए है। कमाल हुसैन के अनुसार इसका लगभग बीस हजार का नुकसान हुआ है। दूसरी और क्षेत्र के गांव खिरका में सज्जाद का मकान की खपरैल गिर गई। सज्जाद एक भूमिहीन व्यक्ति है। ओर सज्जाद के पास रहने के लिए कोई दूसरा मकान नही है। सज्जाद के अनुसार लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें