शहर को दस घंटे भी लगातार आपूर्ति नहीं, लोग गर्मी से त्रस्त
रामपुर। योगी सरकार भले ही जिला मुख्यालय को चौबीस घंटे बिजली देने का दावा कर रही हो, लेकिन अफसरों की मनमानी में सरकार के आदेश झुलसते दिखाई दे रहे हैं। मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है। छोटे छोटे फाल्ट को ठीक कराने में अफसरों को कई कई घंटे बीत जाते हैं। शहर में दस घंटे लगातार बिजली नहीं मिल रही है, वहीं गांवों का