फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा: 80 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सोमवार को हुई परीक्षा में 1879 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 80 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को पहली पारी में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की कॉमर्स, अंग्रेजी और शिक्षा शास्त्र विषय की परीक्षा थी। दूसरी पाली में स्नातक द्वितीय वर्ष की खेल और शारीरिक शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा की। जबकि तीसरी पाली में स्नातक तृतीय वर्ष खेल और शारीरिक शिक्षा व शारीरिक शिक्षा की परीक्षा थी। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली के दौरान 150 में से 144 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 1077 परीक्षार्थियों में से 1022 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली की परीक्षा में 127 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 126 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में 122 परीक्षार्थियों में से 116 परीक्षार्थी परीक्षा दी। छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 445 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 436 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि नौ परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली की परीक्षा में सभी 38 परीक्षार्थी पंजीकृत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों महाविद्यालय में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें