फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

Thu, 28 Jun 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में उमड़े बदरा
विज्ञापन

विज्ञापन
 तापमान में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 34 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन, आर्द्रता और ओसांक बढ़ने के कारण बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल रखा। हालांकि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले गुरुवार को लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत जरूर मिली।      

गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई लेकिन, शहर में पूरा दिन बारिश के इंतजार में ही गुजर गया। लोग सुबह से शाम तक बारिश का इंतजार करते रहे लेकिन, देर शाम तक बारिश नहीं हुई। हालांकि बुधवार रात को शहर में बारिश हुई और इससे तापमान में भी काफी गिरावट हुई। जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत भी मिली। पिछले तीन दिन में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था जो कि गुरुवार को कम होकर 34 डिग्री    सेल्सियस ही रह गया। बुधवार रात बारिश और गुरुवार दिन भर बादलों की आंखमिचौली के कारण  दिन में झुलसाने वाली गर्मी से राहत महसूस हुई। गुरुवार को दोपहर में आर्द्रता बढ़कर 91 फीसदी और ओसांक 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जिस कारण उमस काफी बढ़ गई। दिन भर आर्द्रता साठ फीसदी से अधिक ही रही। न्यूनतम तापमान गुरुवार को भी 27 डिग्री सेल्सियस ही रहा।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें