रामपुर। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आठ नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि, नौ लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया है। इस तरह जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 27 हो गए हैं।
जिले में सात अप्रैल लंबे अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद से अब तक 144 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, जिले में मई और जून माह में कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे थे। लेकिन, जुलाई माह से अब तक 122 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अब रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में आठ नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद सभी कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले 27 हो गए हैं।