रामपुर। जिले में सोमवार को 245 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 7699 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 22 बालकों ने पहली और 23 बालक ने दूसरी डोज ली। 15 से 18 आयु के 27 लोगों ने पहली और 72 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 43 लोगों ने पहली और 28 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं, 7484 लोगों ने तीसरी डोज ली। संवाद