रामपुर। मिशन रोजगार के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय रामपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में तीन कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान 290 पदों में से 74 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी कमल किशोर ने भी चयनित अभ्यर्थियों से अपनी नियोक्ता कंपनी में पूरी लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी निशात अंसारी ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों की प्री-काउंसलिंग करते हुए कहा कि अपने जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति तथा जीवन बिताने के लिए आवश्यक है कि अपनी रुचि के अनुरूप रोजगार का चयन करें। ब्यूरो