रामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा है कि संगठन में ही ताकत है। संगठन की ताकत के बल पर ही हमने व्यापारियों का बीमा करवाया है, जो बसपा की सरकार में एक लाख रुपये, सपा की सरकार में पांच लाख रुपये हुआ और अब दस लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि व्यापारियों को पेंशन दी जाए क्योंकि व्यापारी टैक्स कलेक्टर हैं। हम सरकार के खाते में टैक्स जमा कराते हैं, जिसके बदले हमको कुछ नहीं मिलता है।
गर्ग बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव मांगलिक के शौकत रोड स्थित कार्यालय पर बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसान की फसल का बीमा होता है उसी प्रकार व्यापारी के स्टॉक का बीमा भी सरकार को कराना चाहिए। उन्होंने मांग की कि बिजली की घरेलू और कामर्शियल दरें एक समान की जाए। सरकार ने व्यापारी सुरक्षा फोरम बनाया। 27 सितंबर को व्यापारी हितार्थ सब मांगों को लेकर और जीएसटी की खाद्यान्न पर बढ़ी हुई दरों को कम करने एवं जीएसटी के सरलीकरण आदि के लिए लखनऊ जाकर वित्त मंत्री को ज्ञापन देंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीयूष जिंदल ने कहा कि हमारा संगठन गैर - राजनीतिक है। सरकार कोई भी हो हमारा संगठन हमेशा सक्रिय रहता है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश सिंघल, महामंत्री रामेंद्र गुप्ता, अनुज सक्सेना,संजीव अग्रवाल ,रुपेश अग्रवाल, रेशू बंसल ,महेश जुनेजा, आरके अग्रवाल, मनीष कथूरिया, गौरव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, अमित रस्तोगी ,राजकुमार रस्तोगी,अंकुश अग्रवाल, मनु मांगलिक,सलीम अंसारी, अजहर खा ,शब्बीर भाई ,बलजीत सिंह, आशू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।