रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जयाप्रदा नाहटा तीन अप्रैल को लोकसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। भाजपा के मीडिया प्रभारी अनुज सक्सेना ने बताया कि जयाप्रदा 31 मार्च रामपुर पहुंचेंगी। 31 को ही वह फोटो चुंगी पर और उत्सव पैलेस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। जयाप्रदा के नामांकन में केंद्रीय मंत्री मुख्तर अब्बास नकवी के भी शामिल होने की संभावना है। नकवी दो अप्रैल को रामपुर आ सकते हैं।