फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वां श्री श्याम रंगीला महोत्सव आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। श्री श्याम मस्त सेवा समिति की ओर से नगर में 11वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव का आयोजन 2 जनवरी बुधवार को किया जाएगा। समिति के गौरव अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में बुधवार को सुबह 9 बजे पुरानी आवास विकास कालोनी गंगापुर से श्री श्याम बाबा का सिंहासन के साथ पालकी निकलेगी। जो कि श्री हरि आदर्श रामलीला मैदान तक जाएगी। इसके बाद शाम को 6 बजे से आदर्श रामलीला मैदान में श्री श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर समिति के सदस्यों की बैठक हुई और जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सोनू अग्रवाल, मनोज गर्ग, सौरभ, वेदप्रकाश गोयल, मोनू आहूजा, दीपक गोयल, मुकेश कुमार, सुनील अग्रवाल, मोनू आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें