फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना ब्लाक प्रमुख के पद पर निर्वाचित घोषित, मिला प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अर्चना गंगवार मिलक की ब्लाक प्रमुख चुन ली गई हैं। उनके मुकाबले कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं आने की स्थिति में उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार की शाम उनको जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

मिलक ब्लाक प्रमुख पद प्रमोद गंगवार के खिलाफ पिछले महीने अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जो पास हो गया था। इसके बाद मिलक ब्लाक प्रमुख के पद पर चुनाव आयोग ने चुनाव कराने की घोषणा की थी। इसके तहत बृहस्पतिवार को नामांकन हुआ। भाजपा की ओर से अर्चना गंगवार ने नामांकन कराया। उनके मुकाबले किसी और प्रत्याशी ने नामांकन ही नहीं कराया,जिसके बाद उनके निर्विरोध चुने जाना तय माना जा रहा था। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट में अर्चना गंगवार को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान तमाम भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, जिला महामंत्री हंसराज पप्पू, मोहन लोधी, अमरीश पटेल सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। अभी उनके शपथ की तिथि नहीं आई है। शपथ ग्रहण की तिथि चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें