धमोरा। बिजली विभाग की टीम ने धमोरा, झुनइया, मेघानगला गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 33 लोगों के घर में चोरी से बिजली जलती हुई मिली। इन सभी के खिलाफ शहजादनगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिजली विभाग की विजिलेंस की मुरादाबाद से आई टीम ने इन गांवों छापा मारकर चोरी पकड़ी है। इस अभियान के दौरान कई लोग अपने घरों में ताला डालकर फरार हो गए।