रामपुर। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करने को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन मंत्री सय्यद रिजवान मियां मंगलवार को कांवड़ लेने के लिए ब्रजघाट रवाना होंगे। इससे पहले वह गांधी समाधि पर महात्मा गांधी की प्रतिमा और अंबेडकर पार्क पर बाबा साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। अपने इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन पुलिस ने उनको सुरक्षा नहीं दी है। इसको लेकर रिजवान मियां और उनके साथियों में रोष है। रिजवान मियां ब्रजघाट से गंगा जल लाकर सावन के चौथे सोमवार पर जलाभिषेक करेंगे।