रामपुर। भाजपा के जिला प्रभारी रविंद्र भडाना मंगलवार को रामपुर आ रहे हैं। वह सैदनगर, चमरौवा, मिलक खानम और रामपुर नगर मंडल की कार्ययोजना को विस्तृत रूप देंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी योजनाओं की जानकारी देंगे। बैठक में भाजपा के अन्य मंडलों की कार्ययोजना की रूपरेखा तय की जाएगी। यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष ने दी।