फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, 70 करोड़ के पार गया बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/पटवाई। लंबे समय से बाजार में छाई मंदी को धनतेरस ने गायब कर दिया। धनतेरस पर बाजार देर रात तक गुलजार रहे और लोगों ने जमकर खरीदारी की। दोपहर से ही बाजारों भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। शाम के वक्त तो बाजार में पांव रखने तक की जगह नजर नहीं आ रही थी। धनतेरस पर हुई जबरदस्त बिक्री ने कारोबारियों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखेर दी। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस का बाजार करीब 70 करोड़ के पार रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो गई। लंबे समय से बाजार में छाई मंदी नवरात्र से कम होनी शुरू हुई और बाजार ने रफ्तार पकड़ने शुरू की। धनतेरस पर यह मंदी पूरी तरह गायब हो गई और जमकर खरीदारी हुई। सुबह करीब 11 बजे से ही लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी। बाजारों में सबसे अधिक भीड़ शाम से रात तक नजर आई। धनतेरस पर सबसे अधिक बिक्री इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे वाशिंग मशीन, एलईडी, लैपटॉप, मोबाइल आदि की हुई। इसके साथ ही आभूषणों और खासकर चांदी के सिक्कों की भी खूब बिक्री हुई। बाजार में छह सौ रुपये से चांदी के सिक्के की शुरुआत थी। धनतेरस पर सबसे अधिक महत्व बर्तन खरीदने का होता है, लिहाजा बर्तनों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही और बिक्री भी सबसे अधिक बर्तनों की हुई। बर्तन बाजार के अलावा कई स्थानों पर बर्तनों की अस्थायी दुकानें लगी हुई थीं। वहीं लोगों ने दिवाली को देखते हुए रेडीमेड कपड़ों की भी खूब खरीदारी की। इसके साथ ही सजावट के सामान, झालर, रंगोली, मूर्तियां, कंडील आदि की भी खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। ज्वालानगर में राम-रहीम पुल के कोने से लेकर अन्य कई स्थानों, सिविल लाइंस, मिस्टन गंज, राजद्वारा, बर्तन बाजार समेत कई स्थानों पर पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। जिससे जाम की स्थिति न बने।
पटवाई में शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर क्षेत्र के आस-पास के गांवो से लोगों ने पहुचकर धनतेरस पर बर्तनों आदि की जमकर ख़रीदारी की।इस मौके पर बाजारों में काफ़ी भीड़भाड़ रही। धनतेरस पर ख़रीदारी करना शुभ माना जाता है।धनतेरस के दिन सुबह से ही खरीदारी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने सोने-चांदी की खरीदारी की, तो कुछ ने इलेक्ट्रिक सामानों को भी खरीदा। घरेलू सामान में बर्तन आदि खूब खरीदे गए। इसके बाद लोगों ने दीपावली के दिन इस्तेमाल होने वाले सामान को ख़रीदा।इस मौके पर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियों की ख़रीदारी की गई। इस मौके पर बाजार में काफ़ी चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें