फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर और भागलपुर से आए 66 युवक लॉकडाउन में फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना वारयस के चलते लागू हुए 21 दिन के लॉकडाउन में गोरखपुर और भागलपुर से आए 66 युवक फंस गए। ये युवक यहां नौकरी करने आए थे। अब खाने का इंतजाम न होने पर जिला प्रशासन के आदेश पर उनको खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से 66 युवक रामपुर में नौकरी करने आए थे। ये सभी युवक सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक किराए के मकान में रहते हैं और प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रोडेक्ट सप्लाई करने का काम करते हैं। इस बीच कोरोना वायरस के चलते 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया। इससे सभी युवक रामपुर में ही फंस गए। इनके पास खाने का सामान खत्म हो गया। इस पर युवकों ने कंट्रोल रूम पर संपर्क साधा था। उसके बाद प्रशासन एकदम सक्रिय हो गया। युवकों की समस्या का समाधान करने के लिए कंट्रोल रूम ने वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह को जानकारी दी। अवतार समिति के सदस्यों के साथ खाद्य सामग्री लेकर युवकों के पास पहुंच गए। उन्हें कच्चा राशन एवं भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें