फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6181 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में शुक्रवार को 83 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 6181 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 1773 बालकों ने पहली डोज ली। किशोर वर्ग के 69 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 795 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 43 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1933 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 51 लोगों ने पहली और 1026 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 6 लोगों ने पहली और 466 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 19 लोगों ने एहतियाती डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें