डीएम ने शिशु सदन में लगवाया झूला
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने शिशु सदन में बच्चों के खेलने के लिए झूला लगवा दिया है। जिलाधिकारी ने पूर्व में निरीक्षण के दौरान चिन्हित की गई विभिन्न प्रकार की कमियों को भी दुरूस्त करा दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्ण विकास के लिए यह जरूरी है कि उन्हें बेहतर माहौल और खेलकूद के बेहतर संसाधन मिलें, इसलिए बच्चों की सुविधा के लिए झूला एवं अन्य खेलकूद के संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।