शाहबाद (रामपुर)। रेवड़ी कला गांव में पतीली में गर्म हो रहा दूध अचानक घर में खेलते समय गुडडू के छ: वर्षीय पुत्र विवेक के ऊपर गिर गया।गर्म दूध बालक के ऊपर गिरने से बालक बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों द्वारा उसे शाहबाद लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।लेकिन हालत गंभीर देख चिक्त्सिकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।