फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पुतला फूंक जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान शहर अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि लगातार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। जिससे आम जनता परेशान है। कांग्रेस सरकार की तुलना में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम दोगुना तक हो गए हैं। केंद्र सरकार आम जनता को लूटकर उद्योगपतियों की जेब को भर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान नौमान खां, फैसल हसन, आमिर कुरैशी, मणि कपूर, विनय बाबू, युनूस अंसारी, विक्की, नफीस, अदनान खां, शहरोज अंसारी, हर्षित, रामप्रसाद सैनी, लव कुमार, संजय, शिराज मियां, आजम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें