रामपुर। लोहिया विचार मंच की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मुईन पठान ने कहा कि पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ रचे जा रहे षडयंत्र के खिलाफ मंच के कार्यकर्ता दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर धरना देंगे। कहा कि यूपी सरकार पूर्व मंत्री के साथ पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है,जिसकी वजह से आक्रोश है। कहा कि इसको लेकर एक दिन का सांकेतिक धरना दिल्ली में दिया जाएगा। इस मौके पर कायम मेहंदी, फरहान उल्ला खां, सैयद आमिर मियां, समीर पाशा, मंसूर मियां, प्रवीन अग्रवाल, पुनीत जैन आदि मौजूद रहे।