रामपुर। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ जिले भर में अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत पहले दिन पांच नमूने भरे गए। रक्षाबंधन का त्योहार आ गया है। इसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को केमरी में रस मलाई का नमूना भरा, जबकि माटखेड़ा में सरसों के तेल के नमूने भरे। इसके अलावा शाहबाद के खरसौल में सोन पापड़ी, अजीतपुर पुलिस चौकी के पास दूध, सैफनी में मिठाई का नमूना भरा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव ने बताया कि जिले भर में अभियान शुरू कर दिया गया है। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जिले भर में यह अभियान चलाया जा रहा है।