रामपुर। किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन मुस्तफा हुसैन ने कहा कि बलदेव सिंह औलख के मंत्री बनने से जहां एक और पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हुई है, वहीं दूसरी ओर आमजन को बिचौलियों से मुक्ति मिली है। कोऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन मुस्तफा हुसैन ने मीरापुर स्थित कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में कहा, कि समाजवादी पार्टी सरकार में बिचौलिये सरकारी दफ्तरों पर हावी थे, उनकी बिना मर्जी के पत्ता नहीं हिलता था, लेकिन आज चाहे कोई भी व्यक्ति किसी दल का हो, सब को बराबर सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि सरदार बलदेव सिंह औलख एक ऐसे सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं, जो बहुत ही सादगी का जीवन व्यतीत कर आम जन की भावनाओं को समझते हैं और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराते हैं। इस मौके पर रहीस अहमद, इब्ने अली, पप्पू सिंह, शरीफ अहमद, इरशाद हुसैन, मोहम्मद यासीन, बरकत अली, नामे अली, यूनुस अहमद, लालता सिंह, मनजीत सिंह, मनोहर सिंह, छतर सिंह, राजपाल सिंह आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।