धमोरा (रामपुर)। बुधवार की रात से हो रही बारिश की वजह से चमरौआ ब्लाक के शंकरपुर गांव के माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में पानी भर गया। स्कूल के प्रांगण में पानी भरने को बच्चों को इससे होकर गुजरना पड़ा। कई बार शिकायत के बाद भी विद्यालय के मुख्य मार्ग को ठीक नहीं करा गया है। इस वजह से हल्की बरसात में मार्ग में पानी भर जाता है। इस विद्यालय में खंड शिक्षा कार्यलय भी मौजूद है।मा र्ग पर पूरी तरह पानी भरा हुआ है।जिससे बच्चों को पानी और गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है कई बार तो बच्चे विद्यालय जाते समय कीचड़ में फिसल कर गिर चुके है,लेकिन अभी तक इस मार्ग को बनवाना उचित नही समझा है।ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग बनवाने को कई बार बिद्यालय के अधिकारियों को बताया गया है मगर इस और कोई ध्यान नही दे रहा है।जिससे बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।