मसवासी। तेज हवा और बारिश से नगर क्षत्र की बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक ठप रही, जिससे क्षेत्र वासियो को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार की सुबह तेज हवा और बारिश से टांडा से दढ़ियाल होकर मसवासी पहुंच रही तैतीस हजार केवी लाइन में ब्रेक डाउन हो गया, जिससे मसवासी, बिजारखाता, खोद कलां, मिलक मोतीपुरा, रहमतगंज, अलीगंज, कुंदनपुर, खुशहालपुर, मंसूरपुर, लाडपुर, करीमपुर, मिलक नोखरिद, घोसीपुरा पट्टी कलां, हसनपुर मझरा, मलंगान, किसनपुर, मौलागढ़, धर्मपुर, शिकारपुर, महराजपुर, बब्बरपुर, आरसल पार्सल, नया गांव, नजीमाबाद आदि गांव की बिजली तीन घंटे तक चौपट रही, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एचटी लाइन का ब्रेक डाउन दूर करने के लिए लाइनमैन मोके पर पहुंचे और लाइन का ब्रेक डाउन दूर किया। अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया की ब्रेक डाउन दूर करने के लिए लाइनमैनों को तुरंत मौके पर भेजा गया है। उधर बारिश से मसवासी बिजारखाता मार्ग पर जलभराव से दोपहिया वाहनों का आवागमन दुश्वार हो गया है। बारिश के बाद से क्षतिग्रस्त मार्ग पूरी तरह तालाब बन गया है, जिससे क्षेत्र वासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।