फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने नहर खंड के अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें पांच बिंदुओं पर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। संगठन ने नहरों की समुचित सफाई किए जाने के साथ कुलावों तक पानी छुड़वाने, नहरों पर पुराने पेड़ों के अवैध कटान की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने, नहर विभाग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराने, नहर विभाग के निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री लगाए जाने की जांच करने आदि की मांग की गई। इन समस्याओं को लेकर पहले बिलासपुर गेट पर बैठक हुई। इसके बाद नहर खंड कार्यालय पर पहुंचकर किसानों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद एहसान, राजेंद्र कुमार, मोहम्मद उस्मान, अफनान खां, फिरोज खां, कासिम अली, शाकिर, नदीम खां, जफर खां, वाहिद खां, मोहम्मद फईम अली आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें