फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के निस्तारण को लेकर किसान संगठनों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों के निस्तारण को लेकर किसान संगठनों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर।
बिजली, कर्जमाफी, नदियों और आबादी में कारखानों से हो रहे प्रदूषण समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों ने पंचायत और प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद किसान संगठनों ने ज्ञापन भी सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां पर धरना- प्रदर्शन की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव डा. रिजवान ने की। जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम पाशा ने कहा कि पहाड़ी गेट स्थित आसरा और कांशीराम कालोनी में गरीबों का शोषण हो रहा है। इन कालोनियों में अपात्रों का मकानों पर कब्जा है। प्रदेश प्रवक्ता निजामुद्दीन ने कहा कि नगर क्षेत्र में कारखानों से प्रदूषित पानी निकल रहा है जो कि आबादी में जाने से लोगों की सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर किसानों की बिजली समस्या दूर करने और पूर्ण कर्जमाफी आदि की मांग उठाई। ज्ञापन पर शमा परवीन, शाहनवाज पाशा, रेहान अली, महबूब, शावेज, वाजिद अली, सलीम, ताहिर, इमरान अली, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की पंचायत शौकत अली मार्ग स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद एहसान ने कहा कि किसानों की लकड़ी खरीदने में भी दलाल सक्रिय हैं, जो किसानों की लकड़ी ओने-पोने दामों में खरीद रहे हैं। कहा कि अवैध रूप से चल रहीं पिलिंग और आरा मशीनों को बंद किया जाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि पनवड़िया के निकट लकड़ी अवैध रूप से खरीदी जा रही है। ज्ञापन में बिना टिन नंबर और ट्रेडिंग लाइसेंस के लकड़ी खरीदने वालों और अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन पर मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद नदीम आदि के नाम शामिल हैं। वहीं संगठन की एक बैठक नगराध्यक्ष के आवास पर भी हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि लालपुर पुल शीघ्र बनाया जाए। अस्थायी पुल को ध्वस्त किए जाने के बाद क्षेत्र की लाखों की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में जहांआरा, असलम खां, दिनेश सागर, रामऔतार, फिरोज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली की अहमदनगर जागीर में पंचायत हुई। पंचायत में जिलाध्यक्ष सलीम वारसी ने कहा कि 30 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल के आवास पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। सभी पदाधिकारी इसमें शामिल होने के लिए समय से पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ पदाधिकारी लैटरपेड का दुरुपयोग कर रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत में इकरा अहमद, जुल्फेकार अली, जबर सिंह, नजरअली, अबरार अली, रामपाल, ओमप्रकाश, छोटे लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें