फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग शिविर का आयोजन
विज्ञापन

रामपुर/बिलासपुर।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आंबेडकर पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुनीश चंद्र शर्मा ने योग साधकों को योग दिवस के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया। जिसमें उन्होंने ताड़ासन, पवन मुक्तासन, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया। वहीं दूसरी ओर बिलासपुर के मोहल्ला शांति कालोनी स्थित धर्मशाला में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के निर्देशन में चल रहा योग शिक्षक प्रशिक्षण बुधवार की सुबह संपन्न हो गया। योग के बाद यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस मौके पर जिला प्रभारी वीरपाल, महिला जिला प्रभारी मधुवाला गुगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें