फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च पास्ट में सरपारा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा खंड सराहन की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता धारगौरा पंचायत में शुक्रवार से शुरू हो गई। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 89 सरकारी और 19 निजी स्कूलों के 380 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ धारगौरा पंचायत प्रधान सुशीला गुप्ता ने किया। मुख्यातिथि ने छात्रों की मार्चपास्ट परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

पहले दिन हुए मार्चपास्ट में केंद्र प्राथमिक पाठशाला सरपारा ने पहला और केंद्र प्राथमिक पाठशाला ज्यूरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में छात्र, छात्राओं के वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। इस दौरान खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी अमोलक राम, पीटीएफ अध्यक्ष सुनील राकटा, खेल प्रभारी भरत भूषण, प्रबंध सचिव भगत सिंह जोशी, प्रिंसिपल धारगौरा, महिला मंडल, युवक मंडल के सदस्यों सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें