जीएसटी का असर महंगा हो जाएगा मकान बनाना
रामपुर। जीएसटी लागू होने के बाद अब मकान बनाना भी महंगा हो जाएगा। ईंट की कीमतों में ही पांच फीसदी की वृद्धि हो जाएगी। हालां कि ईंट भट्टा संचालक इसको लेकर अभी सस्पेंस में हैं। उनका कहना है कि ईट भट्टे को अभी इस दायरे में रखने को लेकर सस्पेंस कायम है।
जीएसटी लागू हो चुका है। जीएसटी लागू होने के बाद क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा। इसको लेकर लोग अभी सस्पेंस में हैं। यहां तक की कारोबारी भी उलझन में हैं। जीएसटी की जद में ईंट व्यावसाय भी आ गया है। ईट व्यावसाय आने के बाद इस पर अब महंगाई का असर साफ देखा जाने लगा है। जीएसटी लागू होने के बाद ईंट की कीमतोंमें पांच फीसदी का उछालल आने की संभावना है,जिसके बाद दिक्कत आ सकती है। जिले में करीब 160 से ज्यादा ईंट भट्टा हैं,जिस पर हर सीजन में करीब छह करोड़ ईंट तैयार की जाती है। यानि इतनी बढ़ी संख्या में ईंट तैयार होने के बाद ईट का कारोबार प्रभावित होने की उम्मीद जताई जा रही है। ईट भट्टा निर्माता समिति के सचिव प्रदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि ईट का कारोबार जीएसटी के दायरे में आएगा या फिर नहीं इसको लेकर सरकार ने अभी स्थिति साफ नहीं की है। यदि जीएसटी के दायरे में आया तो ईट के दाम बढ़ेंगे। उनके मुताबिक भट्टा संचालकों ने सितंबर तक की रायल्टी जमा कर रखी है।