फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस का बाजार 60 करोड़ के पार 

Tue, 06 Nov 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को धनतेरस के मौके पर बर्तन खरीदते लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
 बाजार में छाया मंदी का कुहासा धनतेरस के साथ छट गया। धनतेरस के पर्व पर लोगों ने जमकर खरीदारी की, सुबह से ही बाजारों में रौनक रही तो शाम के से देर रात बाजार में पांव रखने तक की जगह नहीं रही। बाजारों में उमड़ी भीड़ और जमकर खरीदारी ने कारोबारियों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखेर दी। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस का बाजार साठ करोड़ के   पार रहा।      

सोमवार को धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो गई। कई दिनों से बाजार की मंदी पर नवरात्र में कुछ कमी आई और कारोबार ने रफ्तार पकड़ी, लेकिन असली बाजार धनतेरस से ही गुलजार हुआ। सुबह करीब 11 बजे से ही बाजारों में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सबसे अधिक भीड़ दोपहिया वाहनों के शोरूम, इलेक्ट्रानिक शोरूम, मोबाइल शॉप, बर्तन बाजार और आभूषणों की दुकान पर रही।
विज्ञापन


लोगों ने जरूरत और शगुन के हिसाब से खरीदारी की। किसी ने सोने-चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश खरीदे तो किसी ने सोने-चांदी के अन्य आभूषण भी खरीदे। मोबाइल, लैपटाप से लेकर फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी, होम एपलाइसेंस की भी खूब बिक्री हुई। बर्तन बाजार में भी पूरे दिन रौनक रही, लोगों ने पूजन के लिहाज से बर्तन खरीदे। दीपावली को लेकर रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम और दुकानों पर भी भीड़ रही लेकिन, यह भीड़ मंगलवार और बुधवार को अधिक रहेगी। 
विज्ञापन


धनतेरस पर स्वार में भी लोगों ने बर्तनों सहित सोने-चांदी के आभूषणों की जमकर खरीददारी की। वहीं वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर भी खरीदारी को भीड़ उमड़ी। लोगों ने दीपावली पर पूजा-अर्चना के लिए भी जमकर खरीदारी की। नगर के मुख्य बाजार, कोतवाली मार्ग, सब्जी मंडी मार्ग पर भारी भीड़ के आवागमन के चलते पुलिस ने दोनों मुख्य मार्गों पर बेरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें