रामपुर। जिले में रविवार को 68 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 5894 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 1384 बालकों ने पहली डोज ली। किशोर वर्ग के 355 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 463 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 53 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1375 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 13 लोगों ने पहली और 1437 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 3 लोगों ने पहली और 801 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 10 लोगों ने एहतियाती डोज ली है।