फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में 5184 शिशुओं ने गटकी दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
दलाश में बच्चों को पोलियो खुराक पिलाती आंगनबाडी कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में रविवार को चलाए गए पल्स पोलियो अभियान के तहत 5184 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। अभियान के तहत विकास खंड में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 5400 बच्चों को दवाई पिलाई जानी थी। अब छूटे बच्चों को 15 और 16 फरवरी को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को रामपुर के 64 बूथों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान को सफल बनाने के लिए 128 टीमें गठित की गई थी। इस कार्य के लिए करीब 260 स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहे। 64 टीमों के माध्यम से नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। वहीं सीमांत क्षेत्र सुंगरी और चौरा चैक पोस्ट में भी मोबाइल वैन के माध्यम से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया कि 5400 में 5184 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई। सुंगरी और बधाल में बसों और अन्य वाहनों में आने जाने वाले 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इससे छूटे 216 बच्चों को 15 और 16 फरवरी को घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी पोलियो की खुराक पिलाएंगे। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में जुटी स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें