फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर जी बस की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)। खाना लेने घर जा रहे साइकिल सवार मजदूर को निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कस्बे के ग्राम फत्तावाला निवासी चंद्रपाल ( 50) गुुरुवार की सुबह नैनीताल हाइवे के किनारे अन्य मजदूरों के साथ पेड़ों की छटाई करने गया था। करीब दस बजे खाना लेने घर जाते समय नैनीताल हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास टांडा की ओर से आ रही मुरादाबाद - बाजपुर रुट की बस ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने मजदूर के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से काशीपुर ले गए जहां अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के प्रयास के बाद भी मजदूर को बचाया नहीं जा सका। दो घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी सुरेश देवी और पुत्र धर्मपाल का रोते रोते बुरा हाल है।परिजनों ने बस चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बस को कब्जे में कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें